कटनी ग्रामीण: रीठी तहसील क्षेत्र में सावन की हरियाली, प्रकृति ने ओढ़ी हरी चादर; खेतों और फूलों से बढ़ी बारिश की रौनक
बारिश का मौसम अपने पूरे शबाब पर है। चारों ओर फैली हरियाली, खिलते रंग-बिरंगे फूल और लहलहाते खेत प्रकृति की खूबसूरती को चार चांद लगा रहे हैं। जहां नजर जाती है, वहां हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है। बारिश ने सूखी धरती को नई जिंदगी दे दी है और पूरा वातावरण मनमोहक हो गया है।