हरिहरगंज: हरिहरगंज शहरी क्षेत्र में मुस्लिम धर्मावलंबियो ने निकाला मोहर्रम कि छोटकी चौकी का जुलूस
हरिहरगंज प्रखंड में मुहर्रम की नौवीं तिथि गुरुवार के सुबह 10:00 बजे परम्परागत तरीके से छोटी चौकी का जुलूस निकाला गया। इसमें सतगावा, सियारभुका , बंजारी, अररूआ खुर्द, अंसारी बिगहा,बेलोदार, मेन रोड, महाराजगंज सहित कई स्थानो के मुस्लिम धर्मावलम्बीयो ने छोटी ताजिए के साथ शामिल हुए। जुलूस मेन रोड़, मेन बाजार, अररूआ खुर्द सहित अन्य स्थानो का भ्रमण किया।