मंदसौर: चंबल कॉलोनी में 42 डिग्री गर्मी में ट्रांसफार्मर को ठंडा रखने के लिए कूलर लगाए, शहर को मिलेगी पर्याप्त बिजली
मंदसौर सहित प्रदेशभर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच चंबल कॉलोनी में बिजली ट्रांसफार्मर को ठंडा रखने विशेष कूलर लगाए गए हैं, मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बढ़ते तापमान से ट्रांसफार्मर पर बढ़ रहे दबाव को देखते हुए यह व्यवस्था की है, ऑपरेटर कपिल कहार ने बताया कि इससे उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी,