जबलपुर: भेड़ाघाट: लाइट जाने पर कुत्ते बने थाना प्रभारी कक्ष के पहरेदार, वीडियो वायरल
जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के बाद भेड़ाघाट थाने की एक अनोखी तस्वीर सामने आई है। शुक्रवार शाम आंधी के कारण लाइट गोल होने के बाद थाना परिसर में अंधेरा छा गया। इस दौरान थाना प्रभारी के कक्ष के बाहर कुत्ते पहरा देते नजर आए, जबकि पुलिस कर्मचारी दूसरे कक्ष बाहर निकलते दिखे।