नववर्ष के अवसर पर गुरुवार को पिकनिक मनाने पहुंचे सैलानियों की भारी भीड़ से गढ़ी डैम पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जो शाम 6 रहा। हर साल की तरह इस बार भी लोग बड़ी संख्या में पहुंचे, लेकिन इस बार भीड़ रिकॉर्ड तोड़ रही। डैम की ओर जाने वाले मार्ग पर घंटों तक वाहन फंसे रहे, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।