भगवान बिरसा मुंडा की जयंती कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मनाई गई। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर रामनिवास बिश्नोई ने बताया कि सीएचसी में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वितीय , जोधपुर डॉ मोहनदान द्वारा पोस्टर विमोचन कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई।इस दौरान 614 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।इस मौके पर कई अधिकारी मौजूद थे।