केहनीचक गांव से पुलिस ने 12 बोतल विदेशी शराब के साथ कारोबारी दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। शंभूगंज थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बुधवार की दोपहर बाद करीब 4 इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी में पुलिस को यह सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि बरामद किया गया विदेशी शराब हरियाणा ब्रांड का है। मामले में प्राथमिक दर्ज की जा रही है।