दातागंज: दातागंज क्षेत्र के डहरपुर के एक व्यक्ति की कार का घर पर खड़े होने के बावजूद गंगा एक्सप्रेसवे पर कटा टोल
रविवार को डहरपुर कला गांव के नवल कुमार शाक्य ने दातागंज कोतवाली में टोल बालों के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया कि उसकी कार घर पर खड़े होने के बाद भी गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल काटा गया है। गंगा एक्सप्रेसवे के टोल संख्या 282 सेमरझाला पर 370 रुपए का टोल काटने के मैसेज प्राप्त हुआ है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की है।