सासाराम: गेहूं के खेत से पुलिस ने बाराडीह गांव से शराब किया बरामद, पुलिस को चकमा देकर कारोबारी फरार, प्राथमिकी दर्ज
मुफस्सिल थाने क्षेत्र के बाराडीह गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गेहूं के खेत से शराब बरामद किया है। इसकी जानकारी देते हुए पुलिसकर्मियों ने बताया कि बाराडीह गांव के सुनील राजवर उर्फ गोरख राजवर के गौशाला के पीछे से गेहूं के खेत से 16 लीटर शराब बराबर हुआ है। पुलिस इस मामले में फरार तस्कर पर कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।