डीग: डॉ. सतीश पूनिया ने कहा, गिरिराज जी की कृपा से बार-बार मिलता है यहां आने का अवसर
Deeg, Bharatpur | Jun 15, 2026 भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने सोमवार को गोवर्धन परिक्रमा क्षेत्र के पूंछरी के लौठा स्थित प्राचीन श्रीनाथजी मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीनाथजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की।