नर्मदापुरम: नर्मदापुरम के औद्योगिक क्षेत्र मोहासा में श्रम विभाग की कार्रवाई,श्रमिकों को दिलाया बकाया भुगतान
औद्योगिक क्षेत्र मोहासा में श्रम विभाग ने निरीक्षण के दौरान श्रमिकों को कम मजदूरी दिए जाने का मामला पकड़ा। कार्रवाई में 8 श्रमिकों को कुल ₹42,190 का बकाया भुगतान दिलाया गया। रविवार को कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर हुई जांच में श्रम निरीक्षक सरिता साहू ने पाया कि श्रमिकों को निर्धारित न्यूनतम वेतन से कम राशि दी जा रही थी।