बरेली: आंधी बनी आफत! 40 साल पुराना पेड़ मकान पर गिरा, बिजली लाइन टूटी तो सभासद विवेक पटेल उतरे मैदान में
बरेली के संजय नगर वार्ड-16 में तेज आंधी और तूफान ने भारी तबाही मचा दी। करीब 40 साल पुराना विशाल पेड़ एक मकान की छत पर गिर गया, जिससे बिजली के खंभे और तार टूट गए। इलाके की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। सूचना मिलते ही सभासद विवेक पटेल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया।