रामपुर: सिविल लाइन क्षेत्र में DM-SP ने सड़क चौड़ीकरण का किया निरीक्षण
Rampur, Rampur | Jul 19, 2025 शनिवार को दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी है, साथ ही विकास कार्य भी तेज़ी से हो रहे हैं. जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने सिविल लाइन क्षेत्र में होटल रेडियान्स से मोदी मॉल तक सड़क चौड़ीकरण का निरीक्षण किया, जिसमें अतिक्रमण हटाया गया।