धनौरा: गजरौला के बृजघाट गंगा धाम पुल पर आत्महत्या करने पहुंची युवती को क्रेन की मदद से बचाया गया, घटना का वीडियो वायरल
गजरौला नेशनल हाईवे किनारे स्थित बृजघाट गंगा धाम पुल से आत्महत्या करने के लिए एक युवती पहुंच गई, काफी देर तक वह पुल के बराबर में लगी रेलिंग पर जाकर चढ़ गई और बैठी रही, इस दौरान लोगों की निगाह पड़ गई, क्रेन की मदद से युवती को बमुश्किल बचा लिया, वह मौजूद लोगों ने इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है।