धनौरा: गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने किया प्रेम विवाह, परिवार के लोगों से बताया जान का खतरा
आपको बता दे की गजरौला थाना क्षेत्र में एक युवती का वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवती ने बताया है कि उसने अपनी इच्छा अनुसार अपने प्रेमी से शादी कर ली है। अब उसके मायके वाले उसकी ससुराल वालों को परेशान कर रहे हैं और मारपीट कर रहे हैं। उसने गांव के कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।