रांची के धुर्वा स्थित झारखंड मिल्क फेडरेशन (JMF) कार्यालय में शनिवार शाम 5 बजे सांसद प्रतिनिधि एवं नवडीहा निवासी मनीष कुमार ने निदेशक श्री जयदेव बिस्वास से आत्मीय भेंट की। इस दौरान दूध के उत्पादन, संग्रहण, प्रोसेसिंग और उत्पाद निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।