बरवाडीह: घटिया निर्माण का आरोप: कुटी मोड़ से स्टेशन रोड तक बनी पीसीसी सड़क में आई दरार
बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के केचकी गांव में पीडब्ल्यूडी रोड कुटी मोड़ से स्टेशन रोड तक हाल ही में निर्मित पीसीसी पथ निर्माण कार्य में ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 45,71,244.57 रुपये की लागत से कुछ दिन पहले ही सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन निर्माण के कुछ ही दिनों बाद सड़क किनारे में दरारें पड़ने लगी