विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ की 'निर्भया' के लिए सड़कों पर उतरे लोग, चौराहों पर लगा जाम, 'फांसी दो' के नारे गूंजे
विष्णुगढ़ की 'निर्भया' के लिए सड़कों पर उतरे लोग; प्रमुख चौराहों पर लगा जाम, गूंजे 'फांसी दो' के नारे। विष्णुगढ़ में मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी और फिर उसकी निर्मम हत्या के विरोध में सोमवार को क्षेत्र में उबाल देखा जा रहा है। घटना के विरोध में आहूत बंद का विष्णुगढ़ और टाटीझरिया में असर है। सुबह से ही आक्रोशित लोग सड़कों पर उतर आए और दुकानें बंद रखी है।