धार: धार के पास नवासा गांव में असामाजिक तत्वों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, पुलिस जांच में जुटी
Dhar, Dhar | Sep 25, 2025 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करते हुए तोड़फोड़ की घटना हुई है। पूरा मामला ग्राम नवासा का है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने करीब 25 साल पहले पंचायत भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाई थी, हर साल जयंती पर क्षेत्र के ग्रामीण यहीं पर एकत्रित होकर श्रद्धांजलि देते है।