सहारनपुर: सहारनपुर में BPCL ने पीएनजी नेटवर्क का विस्तार शुरू किया, घरों तक सुरक्षित, सस्ता और पर्यावरण-अनुकूल गैस पहुंचेगी
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने सहारनपुर जनपद में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के नेटवर्क के विस्तार और जन-जागरूकता कार्यक्रम की मंगलवार शाम 5:00 बजे जानकारी दी। कार्यक्रम में बताया गया कि पीएनजी एक सुरक्षित, विश्वसनीय, सुविधाजनक और पर्यावरण‑अनुकूल ईंधन है।