थाना अहरौरा पुलिस ने नाबालिक को बहला फुसला कर भगाने के अभियोग से सम्बन्धित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना अहरौरा, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 07.09.2025 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी का नाबालिक पुत्री को बहला-फुसला कर भगाने गाली-गलौज व धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी थी। उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने आरोपी को पकड़ा।