राजनगर: खजुराहो में 44.8 डिग्री तापमान से लोग बेहाल, मध्यप्रदेश का सबसे गर्म पर्यटन स्थल बना
पर्यटन नगरी खजुराहो इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है, जहां बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही खजुराहो मध्यप्रदेश का सबसे गर्म पर्यटन स्थल बन गया। हालांकि सोमवार को दर्ज 46 डिग्री तापमान के मुकाबले इसमें लगभग 1.2 डिग्री की गिरावट देखी गई, लेकिन गर्मी का असर अब भी बरकरार है।