ग्वालियर गिर्द: “घंटा” और “औकात में रहो” बयान के विरोध में यूथ कांग्रेस ने फूंका मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला।
ग्वालियर में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयानों के विरोध में पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर पत्रकार को “घंटा” कहने और हाल ही में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को “औकात में रहो” कहने वाली टिप्पणी से नाराज थे।