ग्वालियर गिर्द: फर्जी दस्तावेजों से ₹1.5 करोड़ की जमीन हथियाने की कोशिश, महिला की रिपोर्ट पर केस दर्ज
कोतवाली पुलिस ने करीब डेढ़ करोड़ की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए हथियाने की कोशिश करने वाले भगत भीकम सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है. मामला गिरवाई इलाके में स्थित पांच हेक्टयर से ज्यादा जमीन का है। इस जमीन पर सुजाता सिंह का कब्जा है उनके पति राघवेंद्र सिंह के निधन के बाद यह जमीन सुजातासिंह व उनकी दोनों बेटियों के नाम फौती नामांतरण होगया था