बंशीधरनगर (नगर उंटारी): श्री बंशीधर नगर में मोबाइल स्टोरी लिखकर 17 वर्षीय किशोर ने ट्रेन से कटकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
गढ़वा रोड-चोपन रेलखंड के चेचरिया के पास रात में एक 17 वर्षीय किशोर ने रेलगाड़ी से कटकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र के शिवरी गांव निवासी श्रवण चंद्रवंशी के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि दीपक श्री बंशीधर नगर के वार्ड संख्या तीन स्थित टिकर टोला में अपने मामा राजेश कुमार के घर रहकर एक दुकान में काम करता था।