बहराइच: नरसिंहडीहा चौराहे के पास बाइक की ठोकर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच थाना रिसिया क्षेत्र के नरसिंहडीहा निवासी प्रेम नारायण की बाइक की ठोकर लगने से इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 1 जून को प्रेम नारायण नरसिंहडीहा चौराहे के पास पैदल जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इलाज के दौरान प्रेम नारायण की मौत हो गई। जाच जारी।