ऊंचाहार: ऊँचाहार कोतवाली समेत अन्य स्थानों पर बड़े मंगलवार पर विशाल भंडारे का आयोजन
मंगलवार को बड़े मंगलवार के अवसर पर ऊँचाहार कोतवाली समेत क्षेत्र के अन्य स्थानों पर विशाल भंडारा आयोजित हुआ।कोतवाली में सुंदरकांड के पाठ के आयोजन के बाद भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया, कस्बे के चौराहा स्थित हनुमान मंदिर पर भगवा यूथ ब्रिगेड द्वारा आयोजित भंडारे में दस हजार से अधिक लोगों ने शिरकत की।जहां पूड़ी सब्जी, छोला, चावल आदि प्रसाद ग्रहण किया।