मेदिनीनगर (डालटनगंज): पोखराहा सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत, मुआवजे और फ्लाईओवर की मांग को लेकर घंटों जाम
मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान पांकी थाना क्षेत्र के करार निवासी मजीद अंसारी के रूप में हुई है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने डालटनगंज-पांकी मुख्य मार्ग और नेशनल हाईवे को जाम कर दिया, जो शाम करीब छह बजे तक जारी रहा। जानकारी के अनुसार मजीद अंसारी स्कूटी से पांकी से डालटनगंज