तरैया: नेवारी में हुई चोरी की घटना मामले में पुलिस ने किया प्राथमिकी दर्ज
Taraiya, Saran | Jun 15, 2026 तरैया थानाक्षेत्र के नेवारी स्थित घर में हुई लाखो की गहने चोरी मामले में स्थानीय पुलिस ने पीड़ित दरोगा राय के लिखित आवेदन पर सोमवार की सुबह नौ बजे प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरु कर दिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने अपने घर के सात बक्सा से करीब बीस लाख के गहने आदि की चोरी बताया है इसके आधार पर पुलिस कार्यवाई कर रही है।