पताही थाना में जन सुनवाई, चार मामलों की हुई सुनवाई पताही थाना परिसर में थानाध्यक्ष बबन कुमार की अध्यक्षता में जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल चार मामले दर्ज किए गए, जिनमें दो भूमि विवाद से संबंधित तथा दो झगड़ा-झंझट के मामले थे। थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया कि जन सुनवाई के दौरान दर्ज चार मामलों में से दो मामलों का निपटारा किया गया।