बेरमो: फुसरो में बेटी ने माँ की अर्थी को दिया कंधा, माहौल हुआ गमगीन
Bermo, Bokaro | Jul 4, 2026 बेरमो के फुसरो में शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा के मंत्री सह "समर्पण एक नेक पहल" के केंद्रीय सलाहकार चंदन चौहान की माता इंद्रमणि देवी का इलाज के दौरान रांची में निधन हो गया। ढोरी स्टॉफ क्वार्टर निवासी इंद्रमणि देवी के जाने की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार को फुसरो स्थित हिंदूस्तान पुल के पास दामोदर नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।