भानपुरी: सालेमेटा वन में सदगुरु कबीर साहब का प्राकट्य उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया, कबीर पंथ अनुयायी और ग्रामीण शामिल हुए
बस्तर विकासखंड के ग्राम सालेमेटा-1 में सद्गुरु कबीर साहब का प्राकट्य उत्सव हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कबीर पंथ अनुयायी और ग्रामीण शामिल हुए। इस अवसर पर कबीर साहब के भजन-कीर्तन और सद्गुरु की आरती की गई। श्रद्धालुओं ने संत कबीर के दोहों और उनके सामाजिक समरसता के संदेशों का स्मरण किया। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित लोगों के