नीमचक बथानी थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए नीमचक बथानी थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि हत्या के प्रयास मामले के आरोपी सिंघौल पंचायत समिति सदस्य पारस नाथ गुप्ता और राजनंदन यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।