जानसठ: रामराज पुलिस ने दबिश के दौरान टॉप 10 हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
रामराज पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर बृहस्पतिवार शाम 4:00 बजे के आसपास टॉप 10 हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र उर्फ़ बिंदर को गिरफ्तार किया। गोरखपुर जिला एसएसपी अभिषेक सिंह के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है, पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज करते हुए शातिर आरोपी को जेल भेज दिया है।