जानसठ: जानसठ क्षेत्र के सादपुर मार्ग पर बेकाबू कार और बाइक की टक्कर से सड़क हादसा, महिला सहित 2 घायल
जानसठ क्षेत्र के गांव सैदपुर मार्ग पर मंगलवार देर शाम 6:00 के आसपास अनियंत्रित तेज रफ्तार कर और बाइक की टक्कर लगने से सड़क हादसा हो गया,जिसमें बाइक पर सवार अमन और सीमा नामक एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी CHC भर्ती कराया। मामले के जानकारी के बाद पुलिस द्वारा अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जा रही हैँ