सोमवार की शाम 5 बजे शामली कोतवाली से मिली जानकारी के मुताबिक 19 अक्तूबर 2025 को एक नाबालिग लड़की को बहला—फुसलाकर ले जाने के आरोप में पिता द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में झाल निवासी रवीश नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरूद्ध शामली कोतवाली पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।