गुरुग्राम: गुरुग्राम सेक्टर 42 मोड पर स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, यू-टर्न लेते समय ट्रक से टकराई, ड्राइवर और कंडक्टर घायल
गुरुग्राम के सेक्टर 42 मोड पर एक स्कूल बस की ट्रक से टक्कर हो गई। श्रीराम पब्लिक स्कूल की बस ट्रक टर्न लेते समय ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस ड्राइवर और कंडक्टर को हल्की चोटें आईं, जिन्हें मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना के समय बस में स्कूल के बच्चे मौजूद नहीं थे।