गुरुग्राम: गुरुग्राम में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार ढही, दस घर खाली कराए गए
क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हुई तेज वर्षा के कारण बादशाहपुर के समीप सेक्टर-69 में एक निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार ढह गई। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन इससे आसपास के निवासियों में हड़कंप मच गया। साथ लगती नीलकंठ सोसायटी के दस घरों को एहतियात के तौर पर खाली करवाया गया है।