कोडरमा: झुमरी तिलैया में “आदर्श परिवार कार्यशाला” का आयोजन, पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने पर ज़ोर
राष्ट्रीय मोदी बरनवाल विकास संघ, जिला कोडरमा के तत्वावधान में 05 अप्रैल 2026 को झुमरी तिलैया स्थित ग्रांड सूर्या होटल में “आदर्श परिवार कार्यशाला” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करना और आदर्श परिवार की अवधारणा को बढ़ावा देना है।