हरदा: ग्राम मगरधा में कूलर में उतरे करंट ने ली 8 वर्षीय मासूम की जान, स्कूल जाने की तैयारी के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा।
Harda, Harda | Jul 2, 2026 हरदा जिले के रहटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मगरधा में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में आठ वर्षीय मासूम की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। आज 2 जुलाई शाम 6 बजे जिला अस्पताल के चौकी प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार, आठ वर्षीय प्रिंस सूर्यवंशी, पिता जसवंत सूर्यवंशी, गांव के एक निजी स्कूल में केजी-1 का छात्र था।