हरदोई: तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम मंगला प्रसाद सिंह एवं एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी ने सुनी समस्याएं
Hardoi, Hardoi | Feb 3, 2024 तहसील सदर में दोपहर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम मंगला प्रसाद सिंह एवं एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने सरकारी एवं गरीबों की जमीन पर आयी अवैध शिकायतों पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि भूमाफियाओं पर सख्त एक्शन लें।