हरदोई: पिहानी क्षेत्र में बरबर रोड के पास छोहा नाला में डूबने से लकड़ी लेने गए युवक की हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Feb 3, 2024 पिहानी थाना क्षेत्र के धामापुर गांव निवासी सुरेंद्र पाल शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे घर से लकड़ी लेने गया था। देर शाम तक जब घर वापस नहीं आया तो घरवालों ने खोजबीन शुरू की। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे बड़ा भाई श्यामलाल बरबर रोड के पास छोहा नाला की ओर उसकी तलाश में गया तो छोहे में शव उतरा रहा था। भाई ने बताया कि मृतक को मिर्गी की बीमारी थी।