हरदोई: लोनार क्षेत्र के जगदीशपुर चौराहे के पास ट्रैक्टर ने बाइक की टक्कर बाइक सवार दो युवक घायल,मेडिकल कालेज में एक की मौत
Hardoi, Hardoi | Feb 3, 2024 लोनार क्षेत्र के जगदीशपुर चौराहे के पास एक तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में ज़ोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को एम्बुलेंस की मदद से बावन सीएचसी पहुंचाया, जहां से दोनों को मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया।जहां नागामऊ निवासी 23 वर्षीय धर्मवीर की मौत हो गयी वहीं 22 वर्षीय शिवानू का इलाज चल रहा है।