रीठी: 25 साल बाद बदलेगी रीठी स्टेशन रोड की तस्वीर, ग्राम पंचायत बनाएगी नई सीसी सड़क
Rithi, Katni | Jul 8, 2026 लंबे इंतजार के बाद रीठी की स्टेशन रोड का पुनर्निर्माण होने जा रहा है। करीब 25 वर्षों बाद इस महत्वपूर्ण मार्ग पर नई सीसी सड़क बनाई जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। ग्राम पंचायत रीठी द्वारा लगभग 4 लाख 94 हजार रुपये की लागत से करीब 200 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा।