भोजपुरी पेंटिंग 'कोहबर कला' के जरिए आत्मनिर्भर बन रही हैं महिलाएं व छात्राएं: 'दिशा एक प्रयास' की अनूठी पहल
आरा: महिलाओं और छात्राओं को स्वावलंबी बनाने तथा क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के उद्देश्य से 'दिशा एक प्रयास' संस्थान द्वारा एक सराहनीय कदम उठाया गया है। संस्था के 'उड़ान प्रोजेक्ट' के अंतर्गत 'आत्मनिर्भर महिला समृद्ध कला' के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओं को निशुल्क भोजपुरी पेंटिंग एवं कोहबर कला का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
Arrah, Bhojpur | Jul 16, 2026