रुद्रपुर: पंतनगर के टांडा जंगल में डंपर ने बोलेरो को मारी टक्कर, बोलेरो चालक गंभीर घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
पंतनगर के टांडा जंगल में बोलेरो को डंपर चालक ने टक्कर मार दी जिसमें बोलेरो चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है, स्थानीय लोगों की मदद से उसे रुद्रपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बोलेरो चालक को शनिवार रात 9:45 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।