मुरैना नगर: गुलाब गार्डन बना खुशियों का आंगन,ठाकुर राजमनी सिंह दंडोतिया शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति ने 5 गरीब बेटियों की कराई शादी।
मुरैना शहर में आज रविवार शाम महाराजपुरा रोड बिजली घर के पास स्थित गुलाब गार्डन में ठाकुर राजमनी सिंह दंडोतिया शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति ने सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित कर 5 गरीब कन्याओं का विवाह संपन्न कराया।पूर्व मंत्री गिर्राज दंडोतिया ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए प्रत्येक वधु को 500 रुपये भेंट किए।कार्यक्रम में कई समाजसेवी भी मौजूद रहे।