साहिबगंज: RPf जवानों ने साहिबगंज रेलवे स्टेशन में चेकिंग के दौरान 60 ग्राम सोना व 2 केजी चांदी के साथ युवक को लिया हिरासत में
हावड़ा जमालपुर ट्रेन से साहिबगंज आ रहे महाराजपुर नया टोला के युवक को आरपीएफ जवानों ने 2 केजी चांदी व 60 ग्राम सोने से बने आभूषण के साथ हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जहां इस मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीओ, नगर थाना प्रभारी, बीडीओ व स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी आरपीएफ कार्यालय पहुंचकर सभी आभूषण को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गए हैं।