पन्ना: बेजुबान की मौत, खेत में आग लगने से ग्रामीणों के साहस से टला बड़ा हादसा
Panna, Panna | Apr 21, 2026 "पन्ना के बृजपुर में आज एक बड़ा हादसा टल गया। यहाँ एक बंदर के ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से भीषण शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसने खेतों में खड़ी नरवाई में आग लगा दी। देखते ही देखते लपटें रिहायशी बस्ती की ओर बढ़ीं, जिससे गांव में चीख-पुकार मच गई। हैरानी की बात रही कि प्रशासन को सूचना देने के डेढ़ घंटे बाद तक फायर ब्रिगेड नहीं पहुँची।