इसुआपुर: अचितपुर में आपसी विवाद को लेकर सौतेले पुत्र ने महिला को मारी गोली
Ishupur, Saran | Jun 21, 2026 इसुआपुर थानाक्षेत्र के अचितपुर में आपसी विवाद को लेकर सौतेले पुत्र ने महिला को गोली मार दिया इस दौरान अस्पताल ले जाने के क्रम में महिला की मौत हो गयी। मृतक महिला अचितपुर निवासी अशोक गिरी की पत्नी सोनी देवी बताई जाती है। इस संबंध में पुलिस ने शनिवार की रात्री ग्यारह बजे बताया कि आपसी विवाद को लेकर मां पुत्र के बीच झड़प हुआ और उसके बाद हत्या की बारदात हुई।